योग दिवस
योग दिवस
योग कर अपने जीवन को कर लो सफल,
स्वस्थ तन मन रहे मन खुशी हो प्रबल।
योग कर अपने जीवन को कर लो सफल।
हर कोई आज बेचैन आता नजर,
ग्रस्त रोगों से है आज सारे शहर।
जिसके जीवन में झांको वही है विकल,
योग कर अपने जीवन को कर ले सफल।
योग करता है ताजा हृदय आपका,
नाश होता सदा योग से पाप का ।
रास्तों पर पतन के कहां जा रहा ।
क्यों पतित हो रहे दोस्त जाओ संभल,
योग कर अपने जीवन को कर लो सफल।
योग बल बुद्धि विकसित करें ,
भक्ति भावों को मन में भरे।
योग में होकर स्थित तू हो जा अटल
योग कर अपने जीवन को करले सफल।
डॉ. इन्दु कुमारी
मधेपुरा बिहार
Punam verma
22-Jun-2023 08:47 AM
Very nice
Reply
Abhinav ji
22-Jun-2023 07:36 AM
Very nice 👍
Reply
Gunjan Kamal
22-Jun-2023 12:22 AM
👏👌
Reply